सुविधाजनक होगा AI: PM मोदी के 'तकनीक से काम खत्म नहीं होता' बयान पर US के उप-राष्ट्रपति

अमेरिकी उप-राष्ट्रपति जेडी वेंस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान 'इतिहास ने दिखाया है कि टेक्नोलॉजी के कारण काम खत्म नहीं होता, इसकी प्रकृति बदलती है और नई तरह की नौकरियां पैदा होती हैं' पर प्रतिक्रिया दी है। वेंस ने कहा, "मैं प्रधानमंत्री मोदी के विचार की सराहना करता हूं। मेरा मानना है कि लोगों को एआई से सुविधा मिलेगी।"