संविधान विशेषज्ञ और पद्म भूषण सुभाष कश्यप ने ली अंतिम सांस
देश के जाने-माने संवैधानिक विशेषज्ञ, राजनीतिक जानकार और संसदीय मामलों के एक्सपर्ट पद्म भूषण डॉक्टर सुभाष सी कश्यप का 97 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कश्यप की मौत कार्डियो-पल्मोनरी अरेस्ट की वजह से हुई है। वह 1984 से 1990 तक लोकसभा के महासचिव रहे थे और करीब 37 वर्ष तक संसद से जुड़े रहे।