स्वान डिफेंस ऐंड हैवी इंडस्ट्रीज़ (एसडीएचआई) ने गुजरात मैरीटाइम बोर्ड के साथ ₹4,250 करोड़ के निवेश के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इस साझेदारी का उद्देश्य शिपयार्ड के बुनियादी ढांचे का आधुनिकीकरण और घरेलू आपूर्ति श्रृंखलाओं को मज़बूत करना है। वहीं, इस साझेदारी के तहत शिपयार्ड में क्षमता विस्तार के लिए ₹3,500 करोड़ का निवेश किया जाएगा।