inshorts

सिवान में सांसद और विधायक को मिली ₹10 लाख रंगदारी की धमकी, एक ही नंबर से आया कॉल

सिवान (बिहार) की सांसद विजयलक्ष्मी देवी और बड़हरिया के जेडीयू विधायक इंद्रदेव सिंह पटेल को एक ही मोबाइल नंबर से कॉल के ज़रिए ₹10 लाख की रंगदारी मांगते हुए जान से मारने की धमकी दी गई है। यह घटना 3 दिसंबर की रात की बताई जा रही है और मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।