inshorts

बिहार की सीवान पुलिस को बड़ी कामयाबी, 12 राज्यों में 14 FIR वाले बदमाश को दबोचा

सीवान (बिहार) में साइबर पुलिस ने नीतीश कुमार शर्मा को गिरफ्तार किया है। जांच में उसके बैंक ऑफ इंडिया खाते से 12 राज्यों में दर्ज साइबर ठगी की 14 शिकायतें जुड़ी मिलीं। पुलिस ने आरोपी के पास से मोबाइल फोन, डेबिट कार्ड, पैन कार्ड और बैंक पासबुक बरामद की। उसके खिलाफ गुरुग्राम, देवरिया और मुंबई में भी मामले दर्ज हैं।