स्वामी चैतन्यानंद सिर्फ लड़कियों की फोटो पर करता था कमेंट, सामने आए कई स्क्रीनशॉट्स
17 छात्राओं के यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती लड़कियों से नज़दीकियां बढ़ाने के लिए उनके सोशल मीडिया पोस्ट पर कमेंट करता था। बकौल रिपोर्ट्स, वह सिर्फ महिलाओं की फोटोज़ पर प्रतिक्रिया देता था। एक स्क्रीनशॉट में वह महिला से दुबई की उसकी लोकेशन पूछता दिखा तो दूसरे में वह खुद को न्यूयॉर्क का बता रहा है।