inshorts

स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती की गिरफ्तारी के बाद खुलने लगे राज, दिल्ली पुलिस को मिले अहम सुराग

कई लड़कियों के यौन उत्पीड़न के आरोपी स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली पुलिस को बाबा के पास से फर्ज़ी विज़िटिंग कार्ड और मोबाइल फोन मिले हैं। एक विज़िटिंग कार्ड में बाबा ने खुद को संयुक्त राष्ट्र का स्थाई राजदूत बताया है। बकौल रिपोर्ट्स, बाबा पीएमओ के नाम से किसी से फर्ज़ी कॉल करवाता था।