बिहार के पटना में बीपीएससी परीक्षा के दौरान सिविल सेवा अभ्यर्थी को थप्पड़ मारने वाले ज़िलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह के खिलाफ राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) में शिकायत दर्ज कराई गई है। अभ्यर्थी पेपर लीक का दावा करते हुए विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। एक वीडियो के मुताबिक, कुछ अभ्यर्थियों ने विरोध प्रदर्शन के दौरान 'डीएम ने पैसा खाया होगा' कहा था।