आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा है, "स्वास्थ्य और शिक्षा को पहले सेवा माना जाता था लेकिन अब दोनों आम लोगों की पहुंच से बाहर हैं।" भागवत ने कहा, "स्वास्थ्य और शिक्षा का व्यवसायीकरण हो गया है। ये न तो सस्ती हैं और न ही सुलभ हैं।" उन्होंने कहा, "व्यक्ति इन दोनों के लिए अपना घर तक बेच देता है।"