15 घंटे तक नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे पर नहीं जाएंगी ये गाड़ियां, बनाया गया वैकल्पिक रूट
नोएडा के जेवर इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर स्विट्ज़रलैंड के राष्ट्रपति गाय पमोर्लिन के आगमन के चलते नोएडा और ग्रेटर नोएडा में ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। यातायात पुलिस ने मंगलवार सुबह 7 बजे-रात 10 बजे तक नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे और यमुना एक्सप्रेसवे पर भारी/मध्यम/हल्के मालवाहक वाहनों की आवाजाही रोकी गई। वाहनों को निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा।