स्वतंत्रता दिवस पर थाने में डांस करते यूपी पुलिस के दारोगा का वीडियो हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें उत्तर प्रदेश पुलिस के एक दारोगा स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सांगीपुर (प्रतापगढ़) थाने में डांस करते हुए नज़र आ रहे हैं। दारोगा 'जिस्म तेरा सोने का...' गाने पर डांस करते दिख रहे हैं। वीडियो पर एक यूज़र ने कमेंट किया, "ऐसा लग रहा है कि वह प्रोफेशनल डांसर रहे हैं।"