स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली पुलिस ने शहर में लगाए वांछित आतंकियों के पोस्टर
स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली पुलिस ने खान मार्केट इलाके में गुरुवार को वांछित आतंकवादियों के पोस्टर लगाए जिसका वीडियो सामने आया है। इसको लेकर सब-इंस्पेक्टर कोमल ने बताया कि नागरिकों में जागरूकता बढ़ाने के लिए आगामी स्वतंत्रता दिवस के मद्देनज़र और इलाके की संवेदनशीलता को देखते हुए आतंकवादियों के पोस्टर लगाए जा रहे हैं।