नेचर पत्रिका में पब्लिश रिसर्च के मुताबिक, ChatGPT जैसे एआई टूल्स का अधिक इस्तेमाल इंसानों को बेईमान बना सकता है। इन एआई टूल्स में इंसानों की तरह साइकोलॉजिकल बैरियर नहीं होते हैं जो झूठ बोलने या बेईमानी करने से उन्हें रोक सके। बकौल रिपोर्ट्स, एआई के ज़रिए बेईमानी करते समय इंसान बुरा महसूस नहीं करता है।