सावधान! दिल्ली में पकड़ी गई नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री

उत्तर पश्चिमी दिल्ली के इब्राहिमपुर गांव में नकली इनो बनाने की फैक्ट्री पकड़ी गई है। छापेमारी के दौरान नकली इनो के 91,257 सैशे, 80 किलोग्राम कच्चा माल, 54,780 स्टिकर, 2,100 खाली पैकिंग पाउच और 13 किलो से अधिक प्रिंटेड रोल ज़ब्त हुए। मौके से एक मशीन भी मिली जिससे नकली पाउडर तैयार किया जा रहा था।

Load More