सावन शिवरात्रि पर कांवड़ यात्रा के चलते दिल्ली-NCR में आज किन मार्गों पर रहेगा भारी ट्रैफिक?
सावन की शिवरात्रि पर कांवड़ यात्रा चरम पर होने के चलते मंगलवार को दिल्ली-एनसीआर में कई मार्गों पर यातायात प्रभावित रह सकता है। इस दौरान दिल्ली-नोएडा, नोएडा-गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद-दिल्ली और दिल्ली-फरीदाबाद कॉरिडोर पर ट्रैफिक जाम हो सकता है। वहीं, दिल्ली में कालिंदी कुंज, डीएनडी फ्लाईवे, आश्रम चौक, मथुरा रोड और बदरपुर में मुख्यत: यातायात प्रभावित रहने की संभावना है।