inshorts

स्वर्ण मंदिर के सरोवर में कुल्ला कर थूकने वाले मुस्लिम युवक ने हाथ जोड़कर मांगी माफी

स्वर्ण मंदिर (पंजाब) के सरोवर में कुल्ला कर थूकने वाले मुस्लिम युवक ने वीडियो वायरल होने के बाद हाथ जोड़कर माफी मांगी है। बकौल युवक, उसे मर्यादा का नहीं पाता था। युवक ने इससे पहले भी माफी मांगी थी लेकिन उस समय उसने जेब में हाथ डाला था और सिखों को उसके माफी मांगने का तरीका पसंद नहीं आया था।