सुशांत की मौत के केस में मुंबई पुलिस की कार्रवाई ने संदेह पैदा किया: बिहार के पूर्व DGP

ऐक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सीबीआई द्वारा क्लोज़र रिपोर्ट दाखिल करने के बाद बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने कहा है कि मुंबई पुलिस ने जांच के लिए भेजी गई बिहार पुलिस के साथ सहयोग नहीं किया। उन्होंने कहा कि मुंबई पुलिस ने जिस तरह स्थिति संभाली उससे लोगों के मन में संदेह पैदा हुआ।