सेशेल्स में इंसानों की कुल आबादी से भी ज्यादा हुए विशालकाय कछुए
सेशेल्स में विशालकाय कछुओं की संख्या इंसानों से अधिक हो गई है। शोधकर्ताओं के अनुमान के मुताबिक, अल्दाबरा एटोल पर करीब 1.83 लाख विशालकाय कछुए हैं, जबकि देश की मानव आबादी लगभग 1.23 लाख है। 19वीं सदी में शिकार के कारण इनकी संख्या घटकर 1,000 से कम रह गई थी। लंबे समय तक संरक्षण मिलने से इनकी आबादी बढ़ गई।