सोशल मीडिया से मेरी ज़िंदगी पर फर्क नहीं पड़ता: न्यूज़ीलैंड से टेस्ट सीरीज़ की हार के बाद गंभीर
न्यूज़ीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ में भारत की हार के बाद मुख्य कोच गौतम गंभीर ने कहा है कि उन्हें किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया से उनकी ज़िंदगी में कोई फर्क नहीं पड़ता है। उन्होंने कहा, "मुझे हमेशा से पता था कि यह बेहद कठिन काम होने वाला है।"