सोशल साइंस में फेल होने पर हरियाणा में 8वीं के छात्र ने की खुदकुशी, तनाव में था

फरीदाबाद (हरियाणा) में एक प्राइवेट स्कूल के 8वीं कक्षा के छात्र ने सोशल साइंस विषय में फेल होने के बाद कथित तौर पर अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। पुलिस के अनुसार, छात्र अपने माता-पिता की इकलौती संतान था और उसके रिश्तेदार ने बताया कि एक विषय में फेल होने के कारण वह तनाव में था।