सास को 100 ग्राम घी देने को लेकर पति से हुआ झगड़ा, पत्नी ने कर ली खुदकुशी
शिवपुरी (एमपी) में एक विवाहिता ने घी को लेकर हुए विवाद में ज़हरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली। परिजन ने बताया कि संयुक्त परिवार में रहकर भी विवाहिता अलग खाना बनाती थी व पति के कहने पर उसने थोड़ा सा घी मांग रही सास को करीब 100 ग्राम घी दे दिया था जिसे लेकर दंपति में विवाद हो गया।