सास का रेप करने वाले शख्स को बॉम्बे हाईकोर्ट ने ठहराया दोषी, कहा- शर्मनाक कृत्य
बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर पीठ ने अपनी सास से बलात्कार के दोषी एक शख्स की सज़ा को बरकरार रखा है। हाईकोर्ट ने कहा, "अपीलकर्ता ने अपनी सास के साथ यह शर्मनाक कृत्य किया है जो उसकी मां की उम्र की है।" दोषी ने 14 साल जेल की सज़ा सुनाए जाने के 2022 के फैसले को चुनौती दी थी।