सास के साथ भागने के बाद राहुल ने पिता को किया था फोन, कहा- जब सास ही नहीं रही तो क्यों लौटूं?
अलीगढ़ (यूपी) में अपनी होने वाली सास के साथ भागे राहुल के एक रिश्तेदार ने टीवी9 भारतवर्ष से कहा है कि राहुल ने अपने पिता को फोन कर कहा था, "जब मेरी सासू मां ही नहीं रहीं तो मैं वापस आकर क्या करूंगा?" उन्होंने कहा कि इसके बाद राहुल ने फोन काटा और उसके बाद उससे कोई बात नहीं हुई।