सुस्त पड़ी भारत के कोर सेक्टर की रफ्तार, सितंबर में घटकर 3% पर आई

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, सितंबर-2025 में भारत के 8 प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों की कुल वृद्धि दर 3% रही जो अगस्त में 6.5% थी। इस गिरावट का मुख्य कारण कोयला (-1.2%), कच्चे तेल (-1.3%), प्राकृतिक गैस (-3.8%), रिफाइनरी उत्पाद (-3.7%) के उत्पादन में कमी रही। हालांकि, स्टील, सीमेंट व उर्वरक के उत्पादन में क्रमशः 14.1%, 5.3% व 1.6% की वृद्धि हुई।

Load More