सास-पति ने थिनर डालकर लगाई थी आग, निक्की भाटी हत्याकांड में पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट

ग्रेटर नोएडा (यूपी) में अगस्त में हुई निक्की भाटी की हत्या के मामले में पुलिस ने करीब 500-पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है। ससुराल वालों द्वारा सिलिंडर फटने से निक्की की मौत के दावे का खंडन करते हुए पुलिस ने इसे सुनियोजित हत्या बताया है। बकौल पुलिस, सास व पति ने निक्की पर थिनर उड़ेलकर उसे आग लगा दी थी।