संसद में गूंजा रणवीर अलाहबादिया के विवादित बयान का मुद्दा; संसदीय समिति कर सकती है तलब

संसद के बजट सत्र के दौरान यूट्यूबर रणवीर अलाहबादिया द्वारा शो 'इंडियाज़ गॉट लेटेंट' में माता-पिता के सेक्स पर भद्दी टिप्पणी किए जाने का मामला उठा। सूचना प्रौद्योगिकी पर बनी संसदीय पैनल इस मामले में अलाहबादिया को नोटिस भेज सकती है और उन्हें सवालों के जवाब देने के लिए पैनल के सामने पेश होने के लिए कहा जा सकता है।