संसद में पेश हुआ नया आयकर विधेयक

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को लोकसभा में नया आयकर विधेयक पेश किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 6 दशक पुराने नियमों को सरल बनाने, विवादों में कमी लाने, पुरानी-गैर-ज़रूरी धाराओं को खत्म करने और 800 पेज के कानून को 622 पेज में समेटने के लिए यह बिल लाया गया है। इसमें 536 धाराएं, 16 अनुसूचियां और 23 चैप्टर हैं।