संसद में पेश हुई वक्फ बिल पर JPC रिपोर्ट, विपक्ष के ज़ोरदार हंगामे के बीच दोनों सदन स्थगित

वक्फ संशोधन विधेयक पर संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की रिपोर्ट गुरुवार को राज्यसभा में पेश हुई। विपक्षी सांसदों ने दोनों सदनों में इस रिपोर्ट को लेकर ज़ोरदार हंगामा किया जिसके बाद राज्यसभा की कार्यवाही थोड़ी देर के लिए और लोकसभा की दोपहर 2 बजे तक स्थगित हो गई। डीएमके सांसद मोहम्मद अब्दुल्ला ने कहा, "हम इसे स्वीकार नहीं करेंगे।"