रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह वंदे मातरम पर चर्चा के दौरान बोल रहे थे तभी एक विपक्षी सांसद ने उन्हें टोक दिया जिसके बाद वह बेहद गुस्सा हो गए। उन्होंने गुस्से में कहा, "कौन बैठाएगा, क्या बात करते हो? बैठ...ये हिम्मत हो गई है...संसद में चाहे जो बोले, सच बोले या सत्य से थोड़ा परे भी बोले...लेकिन शोरशराबा नहीं मचाना चाहिए।"