inshorts

संसद में स्मार्ट वॉच जैसे डिजिटल डिवाइस के इस्तेमाल पर रोक, सांसदों के लिए एडवाइज़री जारी

'पीटीआई' की रिपोर्ट के मुताबिक, लोकसभा सचिवालय ने सांसदों से संसद परिसर में स्मार्ट चश्मे, स्मार्ट पेन, स्मार्ट घड़ियों जैसे डिजिटल उपकरणों का इस्तेमाल नहीं करने को लेकर सख्त हिदायत दी है। सचिवालय द्वारा जारी किए गए निर्देश में कहा गया है, "कुछ उपकरणों के इस्तेमाल...संसद सदस्यों की निजता से समझौता...संसदीय मर्यादाओं को भंग कर सकते हैं।"