संसद हमले के बाद युद्ध के कगार पर थे भारत-पाक: CIA के पूर्व अफसर का चौंकाने वाला खुलासा
अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए के पूर्व अधिकारी जॉन किरियाकू ने खुलासा किया है कि दिसंबर 2001 में भारतीय संसद पर हमले और उसके बाद शुरू हुए ऑपरेशन पराक्रम के चलते 2002 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के बेहद करीब थे। बकौल जॉन, अमेरिकी खुफिया तंत्र ने गंभीर खतरा महसूस कर इस्लामाबाद में तैनात अपने अधिकारियों के परिवारों को तुरंत बाहर निकाला था।