सुहागरात पर UP में कपल की मौत के मामले में बड़ा खुलासा, दूल्हे ने ही की थी दुल्हन की हत्या

अयोध्या (उत्तर प्रदेश) में सुहागरात पर दूल्हा व दुल्हन की मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक, दूल्हे ने ही गला दबाकर दुल्हन की हत्या की थी और फिर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। हालांकि, दूल्हे ने ऐसा क्यों किया इसका पता अब तक नहीं चल पाया है।