सुहागरात पर यूपी में कपल की हुई मौत, फंदे से लटका मिला दूल्हे का शव

अयोध्या (उत्तर प्रदेश) में सुहागरात पर दूल्हा-दुल्हन की मौत हो गई है। अंदर से बंद कमरे में पत्नी का शव बेड पर जबकि पति का शव फंदे से लटका हुआ मिला। जोड़े की शादी 7 मार्च को हुई थी और आज (रविवार) शादी का रिसेप्शन था। आशंका जताई जा रही है कि पत्नी की हत्या कर दूल्हे ने आत्महत्या की।