सीज़फायर की घोषणा के बाद इज़रायल ने गाज़ा पर किया बड़ा हवाई हमला, 30 लोगों की हुई मौत
इज़रायली सेना ने गाज़ा में बड़ा हवाई हमला किया जिसमें 30 लोग मारे गए हैं। यह हमला उस समय हुआ जब इज़रायल की कैबिनेट गाज़ा युद्ध को समाप्त करने को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की गाज़ा योजना पर मतदान के लिए इकठ्ठा हुई थी। 'सीएनएन' के अनुसार, हमले में ढही एक इमारत के मलबे में करीब 40-लोग दब गए।