संकेत थे कि केंद्र के खिलाफ नहीं बोलूंगा तो उप-राष्ट्रपति बना दिया जाऊंगा: सत्यपाल मलिक

मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा है, "संकेत थे कि अगर मैं (केंद्र के खिलाफ) नहीं बोलूंगा तो मुझे उप-राष्ट्रपति बना दिया जाएगा...लेकिन मैंने यह नहीं किया...जो मेरे मन में आता है वह मैं बोलता हूं।" वहीं, विपक्षी नेताओं पर ईडी की छापेमारी पर उन्होंने कहा, "बीजेपी में भी कई लोग हैं जिन पर रेड की जा सकती है।"