पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने आईएएस अधिकारी संजय पोपली के चंडीगढ़ स्थित आवास से सोना, कैश व 4 आईफोन बरामद करने का दावा किया है। बरामद हुईं चीज़ों में सोने की 9 ईंटें, 49 बिस्किट, ₹3.5 लाख कैश और चांदी के 18 सिक्के शामिल हैं। पोपली के बेटे की तलाशी अभियान के दौरान गोली लगने के चलते मौत हो गई थी।