संतुलन बिगड़ने से इंदौर में खाई में गिरी बस, 5 की मौत; सीएम शिवराज ने किया मुआवज़े का एलान
इंदौर (मध्य प्रदेश) में गुरुवार को 50+ यात्रियों को लेकर जा रही बस अनियंत्रित होकर 50-फीट गहरी खाई में गिर गई। बकौल पुलिस, हादसे में 5 यात्रियों की मौत व 20+ घायल हुए हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को ₹4-4 लाख व घायलों को ₹50-50 हज़ार मुआवज़े का एलान किया है।