संन्यासी अखाड़ों ने अविमुक्तेश्वरानंद को ज्योतिषपीठ का शंकराचार्य मानने से किया इनकार

दशनामी संन्यासी अखाड़ों ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को ज्योतिषपीठ का शंकराचार्य मानने से इनकार कर दिया है। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र ने कहा कि शंकराचार्य की नियुक्ति की एक प्रक्रिया है और संन्यासी अखाड़ों की सहमति से काशी विद्वत परिषद शंकराचार्य को नियुक्त करती है। स्वामी स्वरुपानंद सरस्वती के निधन के बाद अविमुक्तेश्वरानंद शंकराचार्य नियुक्त हुए थे।