संपत्ति विवाद को लेकर आंध्र प्रदेश में बेटे ने मां को मारी लात व खींचे बाल, पिता को जड़े थप्पड़
आंध्र प्रदेश में बेटे ने कथित तौर पर संपत्ति विवाद को लेकर शनिवार को अपने माता-पिता को बुरी तरह से पीटा जिसका वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो में शख्स अपनी मां को लात मारता व उनके बाल खींचता हुआ और पिता को थप्पड़ जड़ता हुआ नज़र आ रहा है। शख्स को हिरासत में ले लिया गया है।