संपत्ति विवाद को लेकर बिहार में गर्भवती महिला समेत एक परिवार के 3 लोगों को लगाई गई आग

दरभंगा (बिहार) में संपत्ति विवाद को लेकर 8-महीने की गर्भवती महिला समेत एक परिवार के तीन सदस्यों को बदमाशों ने कथित रूप से आग के हवाले कर दिया। बकौल पुलिस, बदमाश उनके घर पर बुलडोज़र चलाने आए थे और इसका विरोध करने पर उन्होंने घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने कहा कि एफआईआर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।