संपत्ति विवाद में महिला ने तेलंगाना में पति को 3 दिन तक ज़ंजीर से बांधकर रखा, की पिटाई

तेलंगाना के अंबेडकर नगर में संपत्ति विवाद को लेकर 45-वर्षीय एक महिला ने अपने पति को कथित तौर पर घर में 3 दिनों तक ज़ंजीर से बांधकर रखा और उसकी पिटाई की। स्थानीय लोगों ने छिपकर घटना का वीडियो बनाया था। वहीं, एक स्थानीय नेता से जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शख्स को छुड़ाया और थाने ले गई।