रिपोर्ट्स के मुताबिक, 11 जनवरी 2022 को गगनचुंबी इमारत के आकार का एक एस्टेरॉयड (क्षुद्रग्रह) पृथ्वी के वायुमंडल से होकर गुज़रेगा। बकौल रिपोर्ट्स, नासा ने इसे 'संभावित रूप से खतरनाक' करार देते हुए कहा है कि यह पृथ्वी के 56 लाख किलोमीटर के दायरे में आएगा। 104 मीटर चौड़ा यह एस्टेरॉयड बिग बेन से बड़ा है।