'संभोग' के समय कूनो नैशनल पार्क में हिंसक हुआ नर चीता, अफ्रीका से लाई गई मादा चीते की हुई मौत

कूनो नैशनल पार्क (मध्य प्रदेश) में अफ्रीका से लाए गए चीतों में से एक मादा चीता 'दक्षा' की मंगलवार को मौत हो गई। प्रशासन ने अनुमान लगाया कि 'दक्षा' के साथ संभोग के दौरान नर चीता हिंसक हो गया था जिसके बाद चोटिल होने से 'दक्षा' की मौत हुई। पार्क में 3 महीने में यह तीसरे चीते की मौत है।