यूक्रेन पर आक्रमण की निंदा वाले संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव पर रूस के वीटो के बाद संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेश ने कहा, "संयुक्त राष्ट्र का जन्म युद्ध को समाप्त करने के लिए हुआ था।" उन्होंने कहा, "आज वह उद्देश्य पूरा नहीं हुआ। लेकिन हमें...हार नहीं माननी चाहिए।" बकौल गुटेरेश, "हमें शांति को एक और मौका देना चाहिए।"