inshorts

संयुक्त राष्ट्र महासभा में सबसे पहले क्यों बोलता है ब्राज़ील?

संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) को ब्राज़ील द्वारा सबसे पहले संबोधित करने को लेकर 2010 में तत्कालीन यूएन प्रोटोकॉल प्रमुख डेस्मंड पार्कर ने बताया था, "शुरुआती वर्षों में कोई देश पहले नहीं बोलना चाहता था...लेकिन ब्राज़ील हमेशा इसकी पेशकश करता था।" बकौल पार्कर, "इसलिए उसे...पहले बोलने का अधिकार मिला।" इस बार भी ब्राज़ील ने सबसे पहले यूएनजीए सत्र को संबोधित किया।