संयुक्त राष्ट्र मानव विकास सूचकांक 2021-22 में भारत 191 देशों की सूची में 132वें स्थान पर पहुंच गया है। यूएनडीपी के मुताबिक, कोविड-19 महामारी, यूक्रेन पर रूस का आक्रमण और जलवायु परिवर्तन के कारण 90% देशों में मानव सूचकांक गिर गया। सूची में शीर्ष 5 पर स्विट्ज़रलैंड, नॉर्वे, आइसलैंड, हॉन्ग-कॉन्ग, ऑस्ट्रेलिया रहे जबकि 191वें स्थान पर दक्षिण सूडान रहा।