संविधान किसी नाबालिग को ‘संन्यासी’ बनने से नहीं रोकता: कर्नाटक हाईकोर्ट
कर्नाटक हाईकोर्ट ने उडुपी के शिरूर मठ के ‘पीठाधिपति’ के रूप में 16-वर्षीय वेदवर्धन तीर्थ की नियुक्ति के खिलाफ दायर याचिका को खारिज कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि किसी नाबालिग के ‘संन्यासी’ बनने पर कोई संवैधानिक-वैधानिक रोक नहीं है। कोर्ट ने बौद्ध धर्म का उदाहरण देते हुए कहा कि कम उम्र के बच्चे बौद्ध भिक्षु बनते रहे हैं।