संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने के सभी आरोपियों की पुलिस कस्टडी 8 दिनों के लिए बढ़ाई गई
संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने के सभी 6 आरोपियों की पुलिस कस्टडी 8 और दिनों के लिए बढ़ा दी गई है और इनका पॉलीग्राफ टेस्ट किया जाएगा। 5 आरोपियों (ललित झा, महेश कुमावत, अमोल शिंदे, सागर शर्मा और मनोरंजन) ने पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए सहमति जताई है जबकि आरोपी नीलम ने इससे इनकार किया है।