'संसद रत्न पुरस्कार' के लिए अधीर रंजन चौधरी व मनोज झा समेत 13 सांसद हुए नामित
8 लोकसभा सांसदों और 5 राज्यसभा सांसदों को संसद में उनके प्रदर्शन को लेकर 'संसद रत्न पुरस्कार' 2023 के लिए नामित किया गया है। इनमें कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी और कुलदीप राय शर्मा शामिल हैं। इस सूची में बीजेपी के विद्युत बरण महतो, सुकांत मजूमदार व हिना विजयकुमार गावित और आरजेडी के मनोज झा का नाम भी शामिल है।