'संसद रत्न पुरस्कार' के लिए नामित हुए सांसदों को पीएम मोदी ने दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'संसद रत्न पुरस्कार' 2023 के लिए नामित किए गए सांसदों को बुधवार को बधाई दी। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, "'संसद रत्न पुरस्कार' के लिए नामित होने वाले सांसद साथियों को बधाई। आशा है कि वे अपनी समृद्ध सोच से संसदीय कार्यवाही को बेहतर बनाते रहेंगे।" इस पुरस्कार के लिए 13 सांसदों को नामित किया गया है।